बरेली: बुजुर्ग की जमीन पर कब्जा, न्याय नहीं मिला तो खाया तहसील परिसर में जहर
बरेली, अमृत विचार। जहां एक तरफ योगी सरकार भू माफियाओं पर नकेल कस रही है। वहीं दूसरी तरफ सरकारी नुमाइंदे भूमाफियाओं का साथ दे रहे हैं। ऐसा ही मामला बदांयू जिले से सामने आया है। जिसमें भूमाफिया के नाम लेखपाल ने एक बुजुर्ग की जमीन कर दी।
अधिकारियों के चक्कर लगाते-लगाते बुजुर्ग की चप्पल घिस गई लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला तो उसने तहसील परिसर में जहर खा लिया। उपचार के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।
जिला बदायूं के थाना सिविल लाइंस के नगला सरकी निवासी रूम सिंह (65) की जमीन को लेखपाल ने साजिश कर दबंगो के नाम कर दिया। जब उसका पता रूम सिंह को लगा तो वह तहसीलदार पास गए उस के बाद लेखपाल से भी मिले, कई बार अधिकारियों के चक्कर लगाए।
लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला गुरुवार को उन्होंने तहसील परिसर में निराश होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें अधिकारियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने बरेली के लिए रेफर कर दिया। बरेली के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान की मौत हो गई, उनकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया इस दौरान उनके बेटे ने बताया पिताजी काफी दिनों से जमीन को लेकर परेशान थे, उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हुई।
ये भी पढ़ें- बरेली: MJPRU परिसर में बीएमएस में पहले दिन 40 छात्रों ने लिया प्रवेश
