रामनगर: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। सावल्दे गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। महिला की मौत पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार ग्राम सावलदे पश्चिम निवासी सोमवती (47) पत्नी स्व. बनारसी दास की बुधवार की रात घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि उसके पति की काफी समय पहले मौत हो गई थी। महिला दिवान सिंह नाम के एक व्यक्ति के साथ पड़ोस में ही रह रहीं थीं। मृतक के पुत्र मनोज ने अपनी मां की हत्या की आशंका जताई है। आरोप लगाया है कि उसकी माता के गले में निशान थे और उसकी हत्या हुई हैं।

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। महिला ने चुन्नी को कुंडे में बांधकर आत्महत्या की है। पंचनामा भरकर शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं। महिला के दो बच्चें हैं।

संबंधित समाचार