आज का राशिफल। 24 जून, 2023

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज आपकी मनोस्थिति थोड़ी विचलित हो सकती है। दूसरों से ज्यादा सलाह न लें। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। किसी प्रिय व्यक्ति से शानदार मुलाकात होगी। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें।

वृष

आज दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। मन अशांत रहने वाला है। लेखन से जुड़े लोग कुछ नया सीखने का प्रयास कर सकते हैं। दूसरों से ज्यादा अपेक्षा न करें। जीवनसाथी आपका मनोबल बढ़ाएगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। 

मिथुन

आज लंबी यात्रा पर जाने का विचार बनाएंगे। आपकी आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में मनोवांछित परिणाम मिलने से उत्साहित रहेंगे। विवाह योग्य जातकों को उत्तम रिश्ते मिल सकते हैं। साहित्य और संगीत में आप रुचि लेंगे।

कर्क

आज राजनीतिक संपर्कों का आप लाभ उठाएंगे। संतान के व्यवहार से बहुत खुश होंगे। लोग आपसे मार्गदर्शन की अपेक्षा रखेंगे। शेयर मार्केट और बैंकिंग से जुड़े लोगों को उत्तम लाभ प्राप्त होगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

सिंह

आज कार्यालय आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। सभी कार्यों को सलीके से करें। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। व्यापार में आप काफी व्यस्त रहेंगे। बिना कहे लोगों की सहायता करेंगे जिससे आपका यश बढ़ेगा।

कन्या

आज घर में अचानक अतिथियों के आगमन हो सकता हैं। सरकारी कार्यों में थोड़ी बाधा आ सकती है। विरोधी आपका मजाक उड़ा सकते हैं। धन उधार देने से आपका धन फंस सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए सही समय है।

तुला

आज ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। मन में कुछ नया और प्रयोगात्मक करने की इच्छा होगी। आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी। आपकी दिनचर्या अनुशासित रहेगी। नई स्थितियों के साथ तालमेल बिठाने में आसानी होगी।

वृश्चिक

आज कारोबार में आ रही अड़चनें पूरी तरह से दूर होगी। अधिकारी वर्ग के लोगों के साथ आपके संबंध मधुर होने की संभावना है। धार्मिक स्थल पर एकांत में समय बिताने से मन प्रसन्न होगा। प्रतियोगी परीक्षा में शानदार परिणाम मिलेंगे।

धनु

आज अति आत्मविश्वास में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें। अपने मन की आवाज को सुनें। आपको कर्ज लेना पड़ सकता है जिसके कारण थोड़ा तनाव रहेगा। अपने सिद्धांतों के साथ समझौता न करें। घर का माहौल काफी शांत रहेगा।

मकर

आज जॉब में स्थान परिवर्तन का विचार बना सकते हैं। आपके मान-सम्मान में कुछ कमी आ सकती है। व्यस्तता के बावजूद आपको परिवार को समय अवश्य देना चाहिए। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय बहुत ही अच्छा है। अजनबियों पर ज्यादा भरोसा न करें।

कुंभ

आज आप काफी तनावमुक्त महसूस करेंगे। व्यवसाय में आपको काफी बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। यदि आपके ऊपर काम का दबाव है तो उसे दूसरों में बांट दें। राजनीति से जुड़े लोगों को धोखा मिलने की संभावना है।

मीन

आज साझेदारी वाले कारोबार में पारदर्शिता अवश्य रखें। महिलाओं के लिए दिन अच्छा नहीं रहेगा। नौकरी संबंधित इंटरव्यू में आपसे अटपटे सवाल पूछे जा सकते हैं। संतान की तरक्की से आप उत्साहित रहेंगे।