UP Weather : आज हो सकती है मानसून की एंट्री, उमस भरी गर्मी से बारिश दिलाएगी निजात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। दो दिन पहले प्रदेश के कई इलाकों में तूफ़ान बिपरजॉय के असर से तेज और मध्यम बारिश हुई थी। लेकिन उसके बाद तेज धूप के चलते भीषण उमस भरी गर्मी पड़ रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शनिवार से रविवार के बीच बंगाल की खाड़ी से मानसून की एंट्री होने की सम्भावना है। इसके असर से यूपी के कई शहरों में तेज बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। बारिश से उमस भरी गर्मी से निजात तो मिलेगी ही साथ ही धान समेत कई फसलों की रोपाई भी किसान शुरू कर सकेंगे। 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बारिश का सिलसिला तकरीबन चार से पांच दिन तक चलता रहेगा। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को भी यूपी के कई इलाकों में बारिश हुई है जिसे प्री मानसून रेन कहा जा रहा है।  

ये भी पढ़ें -लखनऊ : एलडीए ने 24 डुप्लेक्स, 10 दुकान समेत कई निर्माण किए सील

संबंधित समाचार