रायबरेली : हवा के झोंके से टूटा एचटी लाइन का तार, भीषण गर्मी में दस हजार की आबादी ने बिना बिजली काटी रात   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऊंचाहार/ रायबरेली, अमृत विचार। सीएम योगी भले ही प्रदेश में निर्बाध बिजली देने का दावा करें लेकिन उन्ही के अधिकारी दावे की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर बाकी नहीं रख रहे हैं। क्षेत्र में बिजली के तारों की जर्जरता का यह आलम है कि हल्की सी हवा की जुम्बिश उसे कच्चे धागे जैसे खंड-खंड कर देती है। शुक्रवार की रात हवा के एक झोंके से बिजली का तार टूट गया। जिससे सलीमपुर भैरों गांव की दस हजार की आबादी उमस भरी गर्मी में अंधेरे में रहने को मजबूर हो गई।                        
क्षेत्र के सलीमपुर भैरों गांव में शुक्रवार की रात थोड़ी सी हवा के झोंके से जर्जर बिजली का तार टूट  गया। जिससे पूरी रात दस हजार  की आबादी वाला यह क्षेत्र अंधेरे डूबा रहा। ग्रामीणों ने रात में विद्युत उप केंद्र और बिजली अधिकारियों से फोन पर संपर्क करना चाहा। किंतु ना तो किसी अधिकारी ने फोन उठाया और ना ही विद्युत उप केंद्र में तैनात एसएसओ नहीं फोन रिसीव किया। परिणाम यह हुआ कि पूरी आबादी उमस भरी भीषण गर्मी में रात भर बिजली के बिना तड़पती रही।

सलीमपुर भैरव निवासी संदीप का कहना है कि आए दिन ही इस फीडर में फाल्ट बना रहता है। विद्युत विभाग का कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों के प्रति उदासीन है। गांव निवासी ओमप्रकाश का कहना है कि इस समय बिजली विभाग का चेकिंग अभियान तो बहुत तेज चल रहा है , किंतु शासन के आदेश के अनुसार बिजली नहीं मिल पाती है। 18 घंटे के आदेश के सापेक्ष आठ-दस घंटे ही बिजली मिलती है। इस बीच अक्सर लाइन में गड़बड़ी बन जाती है , तब दस बारह घंटे तक बिजली के दर्शन नहीं होते। अवर अभियंता लालमणि ने बताया कि रात में कुछ लाइनों में दिक्कत आई थी। जिसमें सुबह से तीन भेजकर ठीक करवा दिया गया है।

ये भी पढ़ें - UP Weather : आज हो सकती है मानसून की एंट्री, उमस भरी गर्मी से बारिश दिलाएगी निजात

संबंधित समाचार