मुरादाबाद : अधिवक्ताओं को सपा से जोड़ने पर जोर, आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई बैठक
पार्टी कार्यालय पर सपा अधिवक्ता सभा की बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष डीपी यादव
मुरादाबाद, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को पार्टी के अधिवक्ता सभा की बैठक हुई। इसमें अधिवक्ताओं को पार्टी से अधिक से अधिक जोड़ते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। लोकसभा चुनाव को संविधान बचाने के लिए होने की बात अधिवक्ताओं ने कही।
लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक में सेक्टरवार, बूथवार जिम्मेदारी दी गई। सपा अधिवक्ता सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नाजिम हुसैन ने कहा कि इस बार का चुनाव देश का सविधान बचाने का चुनाव है। इसमें सभी को एकजुटता के साथ कड़ा मेहनत करना होगा। क्योंकि वर्तमान केंद्र सरकार केवल जुमलेबाजी कर झूठा प्रचार कर रही है।
सपा जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने कहा कि सपा नेता मुलायम सिंह यादव ने अधिवक्ताओं के लिए बहुत सी योजनाएं चलाईं थीं। अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्री रहते अधिवक्ताओं के लिए दुर्घटना बीमा कोई योजना का लाभ पहुंचाने का काम किया। आज अधिवक्ताओं को कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की जरूरत है। बैठक में एडवोकेट सुनीता सिंह, आकाश, मुमताज हुसैन, वीर सिंह यादव, जाहिद अली, मंजू, यासीन, मोहम्मद इब्राहिम, वीरेन्द्र कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।
ये भी पढ़ें : 'अगले साल 31 मार्च तक हर घर में पहुंचेगा पीने का पानी'
