लखनऊ में कामर्शियल कॉम्प्लेक्स में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ,अमृत विचार। राजधानी के बादशाह नगर स्टेशन के पास स्थित कामर्शियल कॉम्प्लेक्स में शनिवार को भीषण आग लग गई। जिससे काम्पलेक्स समेत आसपास में अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन में कॉम्प्लेक्स में फंसे लोगों को बाहर निकाले जाने का प्रयास किया जाने लगा। वहीं इस बीच आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गईं।

फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचते ही मौके पर मोर्चा संभाल लिया। राहत एवं बचाव कार्य के साथ ही आग बुझाने का कार्य शुरू हुआ।

बताया जा रहा है कि जिस कामर्शियल कॉम्प्लेक्स में आग लगी थी, उसमें इमरजेंसी के समय निकलने के लिए कोई गेट नहीं था। जिसके चलते इमारत के अंदर मौजूद दुकानों और ऑफिसों में धुआं भर गया। जिससे लोगों को बाहर निकलने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस की माने तो आग लगने से किसी कोई हताहत नहीं हुआ है। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने के लिए जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : 'टाइगर इन मेट्रो' फोटो प्रदर्शनी में लगाई गईं कई दुर्लभ तस्वीरें..

 

संबंधित समाचार