रुद्रपुर: होटल महिला कर्मी ने लगाया अश्लील फोटो वायरल करने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 रुद्रपुर, अमृत विचार। शहर के एक बडे़ होटल की महिला कर्मी ने मृतक युवक की पत्नी और बहन पर अश्लील फोटो वायरल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसके संबंध एक युवक से थे और उस की मौत के बाद ब्लैकमेल किया जाने लगा।

भवाली क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके आकाश मेहता नाम के युवक से संबंध बने और उसी दौरान आकाश ने कुछ आपत्तिजनक फोटो बना ली। कुछ समय पहले आकाश की मौत हो गई। 16 जून को होटल मैनेजर के मोबाइल पर आकाश की पत्नी ने अश्लील फोटो भेज दी।

22 जून को मैसेज आया  कि उसके पति से जितने पैसे लिए हैं। वापस कर दे, वरना फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जाएगी। कुछ देर बाद आकाश की बहन का फोन आया और वह भी धमकी देने लगी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म