रुद्रपुर: थाना ट्रांजिटकैप निवासी महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिटकैप निवासी महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी के अनुसार वार्ड-सात आजादनगर निवासी अजय दिवाकर अपनी 33 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी दिवाकर सहित परिवार के साथ रहता है। वह सिडकुल की एक कंपनी में काम करता है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात लक्ष्मी ने परिवार के साथ खाना खाया और अपने बेटों के साथ अपने कमरे में सो गई। शनिवार की सुबह पांच बजे जब अजय ड्यूटी पर जाने से पहले अपनी पत्नी के कमरे में गया तो वह दुपट्टे से फंदा लगाकर लटकी हुई थी, जिससे उसकी चीख पुकार मच गई। इससे परिवार व पड़ोसी भी उठ गए।

आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पार्षद कैलाश राठौर ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों को जानने में जुट गई है।

संबंधित समाचार