प्रयागराज में पत्नी के सामने पति ने भरी साली की मांग, नजारा देख दंग रह गए लोग, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज/अमृत विचार। यूपी के प्रयागराज जिले के बारा क्षेत्र के छीड़ी गांव से एक अजीबोगरी खबर सामने आई है, जहां आज शनिवार को एक युवक ने अपनी पत्नी के सामने अपनी साली की मांग भर कर मंदिर मे शादी रचा ली। शादी के बाद तीनों राजी खुशी अपने परिवार के साथ घर चले गये। इस विवाह को देखकर स्थानीय लोग अचंभित रह गये।

बतादें कि बारा के रहने वाले राजकुमार मजदूरी करते हैं। उनकी शादी छीड़ी की रहने वाली सोनी के साथ पूरे रीति रिवाज के साथ माता पिता ने किया था। शादी के बाद दोनों से एक बेटी भी है। वहीं राजकुमार ने शनिवार को अपनी ही साली प्रिया और पत्नी के अलावा अन्य रिश्तेदारों को लेकर बारा तहसील परिसर में स्थित मंदिर पहुंच गये। जहां राजकुमार ने अपनी पत्नी के सामने अपनी साली की मांग मे सिंदूर भरकर शादी कर लिया। 

KBT

इस बावत मे पहली पत्नी ने कहा मुझे इस शादी से कोई आपत्ति नहीं है। हम संतुष्ट है। वहीं साली यानी दूसरी पत्नी प्रिया ने कहा हम बहनें है, हम लोगो को कोई दिक्क़त नहीं है। पति राजकुमार ने कहा मैं मजदूरी करता हूं और अपनी दोनों पत्नियों को खुश रखूंगा। दोनों के परिवार वालो की रजामंदी से हुई शादी के बाद सभी अपने घर चले गये।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: मां की डांट से क्षुब्ध बेटे ने उठाया यह खौफनाक कदम, परिजनों में कोहराम

संबंधित समाचार