रामनगर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइक सवारों की मौत, परिवार में छाया मातम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। शनिवार को मूसलाधार बारिश के कारण बाइक और टैंपों की भिंड़त से दो बाइक सवारों की दर्दनाक मौत हो गई। जिससे मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिये हैं। 

हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों बाइक सवार रामनगर को जा रहे थे उसी दौरान रामनगर से सावल्दे जा रहा टैंपो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें 24 वर्षीय रवि सिंह पुत्र महिपाल सिंह व 22 वर्षीय प्रदीप राम पुत्र मोहन राम घायल हो गये। घायल होने के बाद सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों घायलों को मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल, मृतकों के घर में परिवार मातम छाया गया। 

यह भी पढ़ें- बाजपुरः राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रवेश तिथि बढ़ाने की मांग, सौंपा ज्ञापन 

संबंधित समाचार