बाजपुरः राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रवेश तिथि बढ़ाने की मांग, सौंपा ज्ञापन
बाजपुर, अमृत विचार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए, बीकॉम व बीएससी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने से वंचित रहे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए ऑनलाइन प्रवेश तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने बड़े बाबू सुभाष चंद्र को ज्ञापन सौंपा।
शनिवार को पीजी कॉलेज पहुंचे विद्यार्थियों ने ज्ञापन देकर बताया कि बीए, बीकॉम व बीएससी प्रथम सेमेस्टर सत्र 2023-24 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए विवि से निर्धारित ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 24 जून थी, लेकिन शनिवार तक तमाम विद्यार्थी ऑनलाइन पंजीकरण करवाने से वंचित रह गए हैं। अनेक बच्चे ऐसे हैं, जो निर्धन परिवारों से आते हैं।
दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट की बेहतर सुविधा एवं तकनीकी खराबी की वजह से वह पंजीकरण नहीं करवा पाए। ऐसे में इन विद्यार्थियों को भी उच्च शिक्षा प्राप्त हो सके इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण तिथि को बढ़ाया जाना नितांत आवश्यक है। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक कुमार, रितिक यादव, आदर्श कुमार आदि मौजूद थे।
यह भी पढ़ें- टनकपुरः आज से मां पूर्णागिरि धाम के कपाट बंद होने का समय तय, इतने समय खुलेगें कपाट, जाने यहां
