हल्द्वानीः शिक्षक को कुचलने वाले वाहन चालक पर रिपोर्ट दर्ज
हल्द्वानी, अमृत विचार। कुछ दिन पूर्व चोरगलिया में बाइक सवार शिक्षक को कुचलने वाले वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
पुलिस को दी तहरीर में तल्ला पचौनिया चोरगलिया निवासी ललित कुमार पुत्र ईश्वरी राम ने बताया कि धरसों चौड़ा मेहता पाटी चम्पावत निवासी चचेरा भाई बलदेव प्रसाद पुत्र स्व.चनीराम परीक्षा देने के लिए उनके घर आया था।
20 जून को वह बाइक पर सवार होकर हल्द्वानी की ओर जा रहा था कि तभी तेज रफ्तार वाहन संख्या यूपी 32 केवी 2747 ने बाइक सवार शिक्षक को चपेट में ले लिया। सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में उपचार के दौरान शिक्षक की मौत हो गई।
