बहराइच: डीएम के पैरों पर गिरी महिला, बोली- 35 हजार खर्च हो गए लेकिन नायब तहसीलदार के कोर्ट से नहीं मिला न्याय, देंखें Video
पयागपुर/बहराइच, अमृत विचार। पयागपुर थाने में आयोजित समाधान दिवस में शनिवार को एक महिला पहुंच गई। डीएम को फरियाद सुनाते हुए महिला उनके पैरों पर गिर गई रोते हुए बोली कि वह काफी गरीब है। 35 हजार रूपये खर्च करने के बाद भी नायब तहसीलदार की कोर्ट से उसे न्याय नहीं मिला है, उल्टे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है।
पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अकरौरा निवासी गीता देवी पत्नी मोतीलाल का विवाद नायब तहसीलदार की कोर्ट पर चल रहा है। शनिवार को थाने पर आयोजित समाधान दिवस में महिला अपनी फरियाद लेकर पहुंची।

महिला जिलाधिकारी मोनिका रानी के पैरों पर गिर गई और रोते हुए कहा कि केस में फाइनल रिपोर्ट लगवाने के लिए पांच हजार उसने एक दिया जबकि ब्याज ले करके 30 हजार रुपए दिया। उसने खुले तौर पर कहा कि नायब तहसीलदार को उन्होंने रुपए दिया है, इसके बाद भी चल रहे केस में उनके द्वारा सुनवाई नहीं की जा रही है।
बहराइच:-
— Amrit Vichar (@AmritVichar) June 24, 2023
डीएम के पैरों पर गिरी महिला, 35 हजार खर्च हो गए लेकिन नायब तहसीलदार के कोर्ट से नहीं मिला न्याय
महिला ने उल्टे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है pic.twitter.com/sxGP7zRNeg
महिला का कहना है कि उसने शुक्रवार को नायब तहसीलदार से वापस रूपये देने की मांग की तो उन्होंने धमकी देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की बात कही। इस पर डीएम ने महिला को पैरों से उठाकर मौजूद एसडीएम दिनेश कुमार को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि दो दिन में जांच कर रिपोर्ट उनके सामने प्रस्तुत किया जाए।
यह भी पढ़ें:-अमेठी: जानलेवा हमले के आरोपी की पुलिस पकड़ से दूर, पीड़ित अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी की जंग
