पीलीभीत: पुलिस पिकेट प्वाइंट के पास सराफा दुकान में लगा नकब, इंस्पेक्टर दूसरे दिन भी बेखबर..जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। पुलिस के सुरक्षा बंदोबस्त के दावों पर एक बार फिर चोरों ने प्रश्नचिह्न लगा दिया। पिकेट प्वाइंट से चंद कदमों की दूरी पर सराफा दुकान में चोर नकब लगाने में कामयाब हुए मगर पड़ोसी दुकानदारों के शोर पर सामान चोरी किए बिना ही भागना पड़ा। चोरों की चप्पल भी मौके पर छूट गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना कर औपचारिकता निभाई। उधर, इंस्पेक्टर दूसरे दिन भी घटना को लेकर अनभिज्ञ रहे।

शहर के मोहल्ला शेखचांद निवासी प्रतीक अग्रवाल की स्टेशन चौराहे पर सराफा की दुकान है। रोज की तरह वह शुक्रवार शाम को दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात तीन चोर पीछे की तरफ चक्की की दीवार काटकर अंदर घुस गए और चक्की के भवन के अंदर से सराफे की दुकान की दीवार में नकब लगाने लगे। खटपट की आवाज हो गई तो स्टेशन चौराहे पर मौजूद एक चाय विक्रेता संजीव कुमार उर्फ लंबू चाय ने शोर शराबा कर दिया। शोर सुनकर चोर दबे पांव भाग निकले। मौके पर तीन जोड़ी चप्पल और एक शर्ट मिली। जब चक्की के भवन का गेट खोला गया, तो उत्तर दिशा की दीवार में नकब लगा मिला।

जबकि सराफा की दुकान में आधी दीवार कटी हुई थी। पुलिस ने रात में ही मौका मुआयना कर औपचारिकता निभाई, लेकिन दूसरे दिन तक इंस्पेक्टर को घटना से अनभिज्ञ रखा गया। उन्हें शनिवार दोपहर तक घटना की जानकारी ही नहीं थी। शनिवार सुबह दीवार के नकब पर ईंट भरवा दी गई।

ये भी पढे़ं- पीलीभीत: कर्ज चुकाने को कर दी पांच लाख की डिमांड, रसोई में प्रवेश पर लगाई रोक..जानिए क्या है मामला

 

संबंधित समाचार