Bareilly: रुहेलखंड विश्वविद्यालय को नैक ए प्लस प्लस ग्रेड मिली
मूल्यांकन में 3.6 अंक मिले, स्पोर्ट्स, आरआईएफ और पांचाल संग्रहालय को मिला बेस्ट
बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय (एमजेपीआरयू) को नैक मूल्यांकन में ए प्लस प्लस ग्रेड मिली है। नैक (राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद) ने एमजेपीआरयू को 3.6 अंक दिए गए हैं। यह ग्रेड 24 जून 2028 तक मान्य रहेगी। स्पोर्ट्स स्टेडियम, पांचाल संग्रहालय, रुहेलखंड इंक्यूबेशन फाउंडेशन, दीनानाथ मिश्र इंटर कॉलेज समेत कई में विश्वविद्यालय को बेस्ट मिला है। विश्वविद्यालय की अब तक की यह सबसे अच्छी ग्रेड है।
विश्वविद्यालय को वर्ष 2005 में प्रथम चक्र में बी प्लस ग्रेड मिली थी। इसके बाद वर्ष 2016 में द्वितीय चक्र में 2.55 अंक के साथ बी ग्रेड मिली थी। दो साल पहले 24 मई 2021 को विश्वविद्यालय की नैक ग्रेड खत्म हो गई थी। इसके बाद से विश्वविद्यालय लगातार तैयारियों में जुटा था। राजभवन में भी कई बार विश्वविद्यालय की टीम ने नैक का प्रस्तुतीकरण दिया था। विश्वविद्यालय में 29, 30 और 31 मई को नैक की पीअर टीम ने भ्रमण किया था। भ्रमण के दौरान ही कुलपति प्रो. केपी सिंह समेत सभी अधिकारी और शिक्षक बेहतर ग्रेड मिलने की उम्मीद कर रहे थे।
इनमें विश्वविद्यालय को मिला है बेस्ट
शनिवार को जब विश्वविद्यालय की ए प्लस प्लस ग्रेड आई तो विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों, छात्रों और कर्मचारियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एक महीने पहले ही विश्वविद्यालय ने ईडू रैंकिंग में प्रदेश में नौवां स्थान पाया था। नैक समन्वयक प्रो. संजय मिश्रा ने बताया कि विश्वविद्यालय को 3.6 अंक के साथ ए प्लस प्लस ग्रेड मिली है।
विश्वविद्यालय को नैक मूल्यांकन में ए प्लस प्लस ग्रेड मिली है। यह अब तक की बेस्ट ग्रेड है। इससे विश्वविद्यालय के साथ-साथ बरेली के लोगों को भी गर्व होना चाहिए---प्रो. केपी सिंह, कुलपति, एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय।
यह भी पढ़ें- बरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, नहीं कराया पोस्टमार्टम...अंतिम संस्कार को ले जा रहे
