PM मोदी ने मिस्र के समकक्ष के साथ की बैठक, व्यापारिक संबंध मजबूत करने पर हुई चर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काहिरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिस्र में ‘इंडिया यूनिट’ के साथ पहली बैठक में दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा की। ‘इंडिया यूनिट’ मिस्र के शीर्ष मंत्रियों का एक समूह है जिसके प्रमुख मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली हैं।

प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा के बाद आज दोपहर मिस्र पहुंचे। मैडबौली की अगुवाई में मिस्र मंत्रिमंडल के सात सदस्य मोदी के साथ हुई बैठक में मौजूद रहे। मोदी ने समर्पित उच्चस्तरीय इंडिया यूनिट के गठन के लिए मिस्र का आभार व्यक्त किया और साथ ही सरकार के रुख की प्रशंसा की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, ‘‘व्यापार एवं निवेश, नवीकरणीय ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन, सूचना प्रौद्योगिकी, डिजिटल लेनदेन मंच, दवा तथा लोगों के बीच संपर्क सहित कई क्षेत्रों में सहयोग को प्रगाढ़ करने पर चर्चा हुई।’’ गौरतलब है कि मिस्र अफ्रीकी महाद्वीप में भारत का सबसे अहम कारोबारी साझेदार है।

यह भी पढ़ें- उद्धव का फडणवीस पर पटलवार, कहा- जानबूझकर महबूबा मुफ्ती के बगल में बैठा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन