महात्मा गांधी पुस्तकालयों एवं वाचनालयों के लिए 8.98 करोड़ रुपए स्वीकृत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 14 हजार 970 महात्मा गांधी पुस्तकालयों एवं वाचनालयों में समाचार पत्र-पत्रिका उपलब्ध कराने के लिए 8.98 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव एवं सरकारी पशु चिकित्सालयों में विभिन्न चिकित्सकीय उपकरणों के लिए 4.80 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है।

गहलोत की इन पुस्तकालयों एवं वाचनालयों के लिए जारी स्वीकृति से आमजन समाचार पत्र-पत्रिकाओं का निःशुल्क अध्ययन कर सकेंगे। इससे विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अपने सामान्य ज्ञान एवं समसामयिकी को सुदृढ़ कर सकेंगे और जन सामान्य में पढ़ने की रुचि विकसित हो सकेगी।

इसके साथ ही पुस्तकालय एवं वाचनालय में पाठक महात्मा गांधी के जीवन एवं मूल्यों पर उपलब्ध साहित्य और अन्य अध्ययन सामग्री का अध्ययन कर गांधी दर्शन से जुड़ सकेंगे। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी महात्मा गांधी पुस्तकालय एवं वाचनालय के लिए 8.98 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए थे।

इसी तरह  गहलोत के सरकारी पशु चिकित्सालयों में विभिन्न चिकित्सकीय उपकरण एवं मशीनें लगाने के लिए 4.80 करोड़ रुपए की राशि से चिकित्सालयों में सोनोग्राफी मशीन, एक्स-रे मशीन एवं ट्रेविस आदि उपकरण क्रय किए जाएंगे। इन मशीनों के लगने से पशुपालकों को स्थानीय स्तर पर ही विभिन्न उपचार एवं अन्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की थी। 

ये भी पढे़ं- असम: बाढ़ की स्थिति गंभीर, चार लाख से अधिक लोग प्रभावित

संबंधित समाचार