Etawah News: 38 लाख हुए खर्च, ऊंचाई वाले मोहल्लों में नहीं पहुंची पेयजल आपूर्ति, लोगों को पानी का इंतजार
इटावा में 38 लाख खर्च होने के बाद भी ऊंचाई वाले मोहल्लों में नहीं पहुंची पेयजल आपूर्ति।
इटावा में 38 लाख खर्च होने के बाद भी ऊंचाई वाले मोहल्लों में नहीं पहुंची पेयजल आपूर्ति। नगर पंचायत की ढिलाई के कारण डेढ़ वर्ष बाद से ऊंचाई पर बसे मोहल्ले के लोगों को पानी पहुंचने का इंतजार का कर रहे हैं।
इटावा, अमृत विचार। 38 लाख खर्च होने के बाद भी कस्बा के ऊंचाई पर बसे मोहल्लों के घरों में पेयजलापूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। नगर पंचायत की ढिलाई के कारण डेढ़ वर्ष बाद से ऊंचाई पर बसे मोहल्ले के लोगों को पानी पहुंचने का इंतजार का कर रहे हैं।
कस्बा बकेवर के ऊंचाई पर बसे मोहल्ले के तकरीबन एक सैकड़ा घरों के लोगों को पेयजल की आपूर्ति में काफी समस्या होती है। कई घर तो ऐसे हैं जहां आज तक पेयजल की आपूर्ति पहुंची ही नहीं। पानी की टंकी से आपूर्ति की जाती है परंतु उसका पानी ऊंचे मोहल्लों के तक पहुंचते-पहुंचते खत्म हो जाता है।
इन मुहल्लों में रहने वाले कुछ लोगों ने इस कारण टुल्लू पंप लगा रखे हैं जो किसी तरह घर के बाहर गलियों में पाइप लाइन में आने वाले पानी खींच कर घरों तक पहुँचा देते हैं। जिन घरों के में टुल्लू पम्प नही लगे हैं। उनमें अंदर पेयजल नहीं पहुंच पाता है। उन घरों के लोगों को या तो बाल्टियों से बाहर गलियों से पानी आकर भरना पड़ता है।
करीब दो साल पहले नगर पंचायत के तत्कालीन चेयरमैन विनोद दोहरे ने बोर्ड की बैठक में एक नलकूप लगवाने के प्रस्ताव पास किया गया था। एक अतिरिक्त नलकूप लगाकर तथा ऊंचाई पर मोहल्ले के गलियों में पाइप लाइन डालकर सीधे आपूर्ति की व्यवस्था की गई थी। भरथना रोड पर बिजली घर के बगल से एक नलकूप बनवाया गया। नलकूप बोरिंग आदि का कार्य पूर्ण हुए तकरीबन एक वर्ष से अधिक हो चुका है। पाइप लाइन बिछाने का कार्य भी करीब छह माह पहले ही पूरा हो चुका है।
इसके बाद भी नगर पंचायत नलकूप को अभी तक चालू नही कराया। अभी तक ऊंचाई पर बसे मुहल्लों के लोगों के घरों में लापरवाही के चलते पेयजल नहीं पहुँच पा रहा है। इस टंकी से कस्बा बकेवर के गांधीनगर, आजाद नगर, पटेल नगर,सुभाष नगर, हाफिज नगर के ऊंचाई पर बसे घरों में पेयजल की आपूर्ति होनी है।
नगर पंचायत बकेवर की प्रभारी ईओ सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि पहले किस वजह से देरी हुई, उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं है। जानकारी करायी जाएगी। नलकूप चालू है। पाइप लाइन भी बिछाई जा चुकी है टेस्टिंग का कार्य चल रहा है बहुत जल्द उससे आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
