रायबरेली: बदलते मौसम के बीच चिकन पॉक्स का फैला संक्रमण, 14 बीमार, लोग देवी मानकर कर रहे पूजा पाठ
ऊंचाहार, रायबरेली, अमृत विचार। रोज बदल रहे मौसम के मिजाज के बीच संक्रमण ने भी अपना रूप दिखा दिया है। क्षेत्र के कई गांव में संक्रमित बीमारियों में पांव पसार दिए हैं। जिसमें चिकन पॉक्स के कारण अलग-अलग गांवों में 14 लोगों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। संक्रमित लोगों में अधिकांस बच्चे है। क्षेत्र के गांव छोटे मिया का पुरवा निवासी सुरेश कुमार 25वर्ष, टिंसू 25 वर्ष ,अनिल 5वर्ष, अभी 4वर्ष, बिट्टी 3वर्ष, प्रिंशु 18वर्ष के पूरे शरीर में दाने निकल आए है।
गांव के लोग इन्हें देवी जी मानकर पूजा पाठ कर रहे है। कुछ लोगों का प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करके उनका उपचार किया जा रहा है। उधर क्षेत्र के अन्तर्गत गंगा कटरी गांव जब्बारीपुर निवासी सत्यप्रकाश 30 वर्ष, लक्ष्मी 28 वर्ष, सुरेन्द्र 35वर्ष, विजयराज 20 वर्ष, दिव्या 7 वर्ष, अभय 3 वर्ष, सत्यजीत 5 वर्ष , अनामिका 20वर्ष आदि के पूरे शरीर में फफोलेदार दाने के साथ साथ बुखार आ रहा है। जिनको प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पीड़ितों में सत्यप्रकाश ने बताया कि एक माह पहले इसी बीमारी से मेरा 10 माह के अभिशेष के बेटे की मौत हो चुकी है। इस बार एक ही परिवार के चार लोग फिर पीड़ित चल रहे है। ग्राम प्रधान अनिल यादव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को सूचना दिया गया है। सीएचसी अधीक्षक डा मनेाज शुक्ला ने बताया कि जानकारी नही है। फिलहाल स्वास्थ्य टीम गांव भेजकर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करवा लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली: एनएचएआई के सूखे पेड़ों के स्थान पर लगाए जाएंगे नए पौधे, प्रोजेक्ट मैनेजर ने दिए निर्देश
