रामपुर : मिलक के युवक का फतेहगंज पश्चिमी में मिला शव, हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

सिंगरा गांव निवासी विक्रम शनिवार रात दोस्त के साथ निकला था अपनी ससुराल, परिजनों ने थाना फतेहगंज पश्चिमी में दी तहरीर

मिलक (रामपुर), अमृत विचार। बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में हाइवे किनारे मिलक के 28 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। मौके पर पहुंची फतेहगंज पुलिस ने युवक के परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाना फतेहगंज पश्चिमी में तहरीर दी है।

मिलक थाना क्षेत्र के सिंगरा गांव निवासी विक्रम गंगवार (28) शनिवार की रात नौ बजे अपनी ससुराल मिलक के गांव धर्मपुरा जाने के लिए बाइक से अपने एक दोस्त के साथ घर से निकला था। लेकिन वह अपनी ससुराल नहीं पहुंचा। सुबह छह बजे सूचना मिली कि फतेहगंज थाना क्षेत्र में धनेटा फाटक से आगे कमानी वाले पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से विक्रम की मौत हो गई। विक्रम की मौत की खबर सुनकर गांव में कोहराम मच गया। परिजन तत्काल बरेली जिला अस्पताल पहुंचे। फतेहगंज पुलिस घटना की जांच में जुट गई। मृतक विक्रम ने अपने पीछे दो मासूम बच्चे छोड़े हैं।

वर्तमान में विक्रम की पत्नी शीला देवी गंगवार व दो बच्चे धर्मपुरा गांव में ही रह रहे हैं। परिजनों का कहना है कि विक्रम अपनी ससुराल धर्मपुरा गया था। आखिर वह बरेली कैसे पहुंच गया। बरेली से लौटते समय उसके साथ उसका दोस्त साथ क्यों नहीं था। मोबाइल उसके दोस्त के पास कैसे पहुंच गया। दुर्घटना के समय बाइक क्षतिग्रस्त क्यों नहीं हुई।

मिलक के रहने वाले युवक की हादसे में मौत हो गई है। जानकारी मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। - मनोज कुमार, फतेजगंज पश्चिमी थाना प्रभारी।

ये भी पढ़ें : रामपुर : पानी भरने गई युवती से छेड़खानी, दो पर रिपोर्ट


संबंधित समाचार