Arjun Kapoor Birthday : मलाइका अरोड़ा ने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में 'छैंया छैंया' पर लगाए ठुमके, सामने आया इनसाइड वीडियो 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की बर्थ डे पार्टी में सुपरहिट छैंया छैंया गाने पर डांस किया। अर्जुन कपूर ने अपने जन्मदिन पर बीती रात को अपना मिड-नाइट बर्थडे सेलिब्रेट किया। अर्जुन की पार्टी से एक इनसाइड वीडियो सामने आया है, जिसमें मलाइका को झूमते हुए देखा गया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका, फिल्म 'दिल से' के गाने 'छैंया छैंया' पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने बेहतरीन डांस मू्व्स से ही नहीं बल्कि अपने लुक्स से भी फैंस को घायल कर दिया। इस वीडयो में एक्ट्रेस डांस में पूरी तरह डूबी हुई दिख रही हैं। हालांकि इस दौरान उनके आस-पास अर्जुन कपूर नजर नहीं आए।

https://www.instagram.com/reel/Ct8JtLsPaPH/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MTI1ZDU5ODQ3Yw==

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले पांच साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बता दें कि अर्जुन कपूर 26 जून को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर अर्जुन कपूर के तमाम चाहने वाले उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : 9 साल बाद फिर साथ मिलकर काम करेंगे फराह खान और शाहरुख, साइन किया नया प्रोजेक्ट

संबंधित समाचार