Varanasi News : BHU में शोध छात्र ने किया Suicide, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

वाराणसी, अमृत विचार। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से बढ़ी खबर सामने आ रही है। यहां रविवार देर रात आईआईटी के शोध छात्र ने गले में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। छात्र का शव एसएन बोस छात्रावास के उसके कमरे में मिला है। मृतक का नाम कुलदीप सिंह बताया जा रहा है। छात्र मूलतः मुजफ्फरनगर का रहने वाला था। बताया जा रहा है की उसकी शादी अब से एक महीने बाद होने वाली थी जबकि उसकी फेलोशिप आगामी महीने में बंद होने वाली थी। मामले की जांच में पहुंचे पुलिस आयुक्त भेलूपुर प्रवीण सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना देते हुये लंका पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार मृतक के रूम पार्टनर यशवीर की सूचना पर हास्टल के छात्र जुटे। सूचना पर पुलिस पहुंची तो दरवाजा तोड़ा गया। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। 

कुलदीप आईआईटी में मैथमेटिक्स से रिसर्च कर रहा था। कमरा नम्बर 88 में रहनेवाले कुलदीप के साथ उसका रूम पार्टनर यशवीर भी था। दोपहर से ही यशवीर अपने विभाग गया था। देर शाम लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने दरवाजा खटखटाया और कुलदीप के मोबाइल पर काल किया। लेकिन कोई प्रतिक्रिया नही हुई। तब यशवीर ने आसपास के कमरों में रहनेवाले साथियों को इसकी जानकारी दी। पता चला कि शाम से ही उसके कमरे की लाईट नही जल रही थी। संदेह होने पर यशवीर अपने अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए हास्टल के वार्डेन और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़वाया तो कुलदीप का शव फंदे पर लटका हुआ था। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नही हो सका है। बताया जाता है कि सात माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसकी पीएचडी अगले महीने पूरी होने के साथ उसकी फेलोशिप बंद होनेवाली थी। इसको लेकर वह डिप्रेशन में था। उसने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया था। 

उसके दोस्तों ने बताया कि कुलदीप को 36 हजार रूपये महीने फेलोशिप मिलती थी। सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर प्रवीण सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट नही मिला है। 


ये भी पढ़ें -अयोध्या में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक सवार दो लोगों की मौत, देवरिया के थे निवासी

संबंधित समाचार