रामपुर : अब्दुल्ला आजम के वकील ने गवाह अब्दुल मतीन को कराया उन्मोचित, अब 30 जून को होगी अगली सुनवाई
रामपुर, अमृत विचार। अब्दुल्ला के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। सोमवार को इस मामले में सुनवाई हुई। जहां अब्दुल्ला आजम के वकील ने गवाह अब्दुल मतीन को उन्मोचित करा लिया (गवाही के लिए मना कर दिया)। जिसके बाद अब अगले सफाई साक्ष्य के गवाह को बुलाया गया है। जिसमें 30 जून को सुनवाई होना है।
भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मुकदमे में सपा नेता आजम खां और उनकी पत्नी डा. तजीन फात्मा भी आरोपी हैं। मामले में पुलिस तीनों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इस मामले में आजम खां, डा. फात्मा और अब्दुल्ला जमानत पर चल रहे हैं। मुकदमे की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। जहां आजम पक्ष के लोग अपने बयान दर्ज करा रहे हैं।
सोमवार को इस मामले में सुनवाई हुई। जिसमें अब्दुल्ला आजम के वकील ने गवाह अब्दुल मतीन को उन्मोचित करा लिया। जिसको कोर्ट द्वारा स्वीकार कर लिया गया। अब इस मामले में अगले सफाई साक्ष्य के गवाह को 30 जून की तारीख तय की है। इस दौरान कोर्ट में सपा नेता आजम खां, तजीन फात्मा और अब्दुल्ला आजम कोर्ट में पेश नहीं हुए। वादी के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि अब्दुल्ला आजम के वकील ने गवाह अब्दुल मतीन को उन्मोचित करा लिया (गवाही के लिए मना कर दिया) अब इस मामले में 30 जून को सुनवाई होगी।
अधिवक्ता के बीमार होने के कारण पासपोर्ट मामले में टली सुनवाई
रामपुर। अधिवक्ता के बीमार होने के कारण पासपोर्ट मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में 3 जुलाई को सुनवाई होना है। अब्दुल्ला आजम पर विधायक आकाश सक्सेना ने दो पासपोर्ट बनाने के मामले में सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस ने चार्जशीट लगाकर कोर्ट में पेश कर दी है। जिसकी सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। सोमवार को इस मामले में सुनवाई के लिए गवाह लखपत सिंह कोर्ट पहुंचे थे, लेकिन आजम खां के वकील की तबीयत खराब होने की वजह से जिरह नहीं हो पाई। अब इस मामले में 3 जुलाई को सुनवाई होना है। पासपोर्ट के मामले में अब्दुल्ला आजम आरोपी हैं।
ये भी पढ़ें : शतरंज ने मुझे क्रिकेट में धैर्य रखना सिखाया : युजवेंद्र चहल
