बरेली: हड्डियों के गोदाम से सांस लेना हुआ दुश्वार, ढोल-ताशे वाले सड़क पर करते हैं जानवरों की खाल साफ 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। एक युवक द्वारा मोहल्ले में हड्डियों का गोदाम खोल लिया गया। जिस कारण वहां फैलने वाली दुर्गन्ध से क्षेत्र के लोगों का सांस लेना दुश्वार हो गया। कई बार उससे गोदाम हटाने की बात कही। लेकिन उसने साफ-साफ मना कर दिया। जिस कारण आज क्षेत्र के लोग एकत्र होकर एसएसपी से मिले और क्षेत्र से गोदाम हटाने की मांग की है।

वहीं मनिहारन गली में सड़क पर ढोल-ताशे वाले जानवरों की खाल को रखकर साफ करते हैं। जिस कारण वहां से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस मामले में भी वहां रहने वाले लोगों ने भी दुकानदारों की शिकायत एसएसपी से की है।

इस दौरान ज्ञापन देने आए लोगों ने बताया कि वह लोग रोहली टोला इनायतगंज बजरिया स्थित पुलिया वाली मस्जिद के पास रहते हैं। वहां रहने वाले पैकर पुत्र मोहम्मद वारसी ने अवैध रूप से अपने घर में  भैंस की हड्डियों का अवैध रूप से गोदाम खोल रखा है। दूसरी तरफ घर के पास में ही दूसरी तरफ सरस्वती शिशु मन्दिर है, जिसमें छोटे-छोटे बच्चे भी पढ़ाई करते हैं।  इस हड्डियों के गोदाम की दुर्गन्ध की वजह से मस्जिद में नमाज पढ़ना व आस-पास के क्षेत्रवासियों का रहना मुश्किल हो गया है, जिसकी दुर्गन्ध व गन्दगी की वजह से क्षेत्र में छोटे बच्चों में कई बीमारियां फैल चुकी हैं।

वहीं मलुकपूर मनिहारन गली में रहने वाले लोगों ने बताया कि निहारियान मस्जिद के पास ढोल-ताशे वालों की दुकानें हैं। वह लोग रोड पर जानवरों की खाल रखकर उसे साफ करते है। जिस कारण वहां रहने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। खाल से आने वाली बदबू से राहगीरों का निकलना दुष्वार हो जाता है।

यह भी पढ़ें- बरेली: नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, थाने में सुनवाई न होने पर एसएसपी से शिकायत

संबंधित समाचार