आज का राशिफल। 27 जून, 2023
मेष
आज कारोबार की स्थिति में सुधार आएगा। रुके हुए कार्य शुरू हो जाएंगे। आप अपने प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। आपका मूड काफी अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थी योजना बनाकर अपनी पढ़ाई करें।
वृष
आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। मित्रों के साथ अच्छी और सार्थक चर्चा होगी। बच्चों के करियर और शिक्षा को लेकर परेशानी दूर होगी। व्यापार संबंधी मीटिंग में शामिल हो सकते हैं। नसों में खिंचाव की समस्या हो सकती हैं।
मिथुन
आज व्यायाम करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी विश्वासपात्र व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। घरेलू खर्च के कारण मानसिक तनाव होने की संभावना है। ऐसा कोई काम न करें जो दूसरों के लिए असुविधाजनक हो।
कर्क
आज आप तय समय से पहले महत्वपूर्ण कार्य कर लेंगे। व्यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके द्वारा पूर्व में लिए गए निर्णयों की परीक्षा हो सकती है।
सिंह
आज नई जॉब मिलने की संभावना बन सकती है। किसी मित्र की सहायता से आपको काफी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। घर का माहौल काफी खुशनुमा रहेगा। अपनी मनःस्थिति को मजबूत रखें। आपकी उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी।
कन्या
आज आप दिन भर काफी भागदौड़ व व्यस्तता रहेगी। जॉब इंटरव्यू में सम्मिलित हो रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। आपके सपने साकार होते हुए दिखाई दे रहे हैं। उच्च अधिकारी वर्ग के सहयोग से कठिन कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी।
तुला
आज जॉब और कारोबार में परेशानी होने की आशंका है। सामाजिक स्तर पर लोगों के बीच पहचान बढ़ेगी। अपने व्यवहार को सहज और धैर्यवान बनाकर रखें। भावुक होने के कारण अच्छी बातें भी आपको बुरी लग सकती है।
वृश्चिक
आज ऑफिस में सहयोगियों से संबंध बहुत ही अच्छे रहेंगे। किसी पर भी आंखमूंदकर भरोसा न करें। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। खोया हुआ बहुमूल्य सामान या धन वापस मिल सकता है। धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों से आप जुड़ सकते हैं।
धनु
आज मनोनुकूल कार्यों को आप काफी समय देंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहने वाला है। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क से काम करने से आपको लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिल सकती है।
मकर
आज अपनी बौद्धिक क्षमता का कुशल प्रयोग कर पाएंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में काफी ध्यान देंगे। जिम्मेदारी वाले कार्यों में आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए। अत्यधिक काम के साथ आपको भरपूर आराम भी करना चाहिए।
कुंभ
आज व्यर्थ के कार्यों में अपना समय बर्बाद न करें। बाजार में आपकी छवि अच्छी रहेगी। पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है। माइग्रेन की समस्या हो सकती है। प्रेमी जन से अपने मन की बात कर सकते हैं।
मीन
आज विरोधी और आलोचक आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को एक साथ पूरे करने में सफल रहेंगे। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स खरीदी कर सकते हैं। मन काफी प्रसन्न रहेगा। लोगों के चहेते बने रहेंगे।
