अमृत विचार इंपैक्ट: डीएफओ ने चीनी मिल के विरुद्ध दर्ज कराया केस, जारी किया नोटिस, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवल/बहराइच, अमृत विचार। आईपीएल चीनी मिल में लगे सागौन के पेड़ मिल कर्मियों की ओर से बिना परमिट के काट डाले गए थे। इस खबर का प्रकाशन अमृत विचार अखबार और पोर्टल ने सोमवार के अंक में किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए डीएफओ ने मिल के विरुद्ध रेंज केस दर्ज करवाया है। साथ ही नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। नोटिस का जवाब मिलने पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।

बहराइच वन प्रभाग के कैसरगंज रेंज अंतर्गत जरवल रोड में संचालित आईपीएल चीनी मिल में सागौन के पेड़ लगे हुए थे। चीनी मिल के जीएम टी एस राणा के निर्देश पर बिना परमिट के बेशकीमती पर कटवा दिए गए। नौ पेड़ कटवा कर उसके बोटे बना दिए गए। इसकी जानकारी क्षेत्र के लोगों को हुई तो सभी ने प्रभागीय वनाधिकारी संजय शर्मा से शिकायत की। 

इस खबर का प्रकाशन अमृत विचार अखबार और पोर्टल ने सोमवार के अंक में किया था। खबर का संज्ञान लेते डीएफओ ने रेंज केस दर्ज करवाया है। डीएफओ ने बताया कि मिल प्रशासन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जवाब मिलने के बाद जुर्माना लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: सबीना बनी प्रीती, सिद्धेश्वर मंदिर में हिंदू लड़के से रचाया प्रेम विवाह

संबंधित समाचार