Hardoi Police Transfer : ध्रुव कुमार को माधौगंज और धर्मेन्द्र सिंह को दी गई सुरसा की जिम्मेदारी
एसएचओ माधौगंज और सुरसा का गैर जनपद हुआ तबादला
हरदोई, अमृत विचार। एसपी राजेश द्विवेदी ने एसएचओ माधौगंज इन्द्रजीत सिंह और एसएचओ सुरसा ओमप्रकाश सिंह का गैर जनपद तबादला होने पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर ध्रुव कुमार को माधौगंज और सदर चौकी प्रभारी एसआई धर्मेन्द्र कुमार सिंह को सुरसा थाने की ज़िम्मेदारी सौंपी है।
एसपी ने साण्डी थाने के लिए रवाना किए गए एसआई ऋषि कपूर को सदर चौकी का प्रभारी बनाया है।इसके अलावा प्रभारी कोरोना सेल/मिशन शक्ति बाल कृष्ण मिश्रा को ट्रैफिक इंस्पेक्टर बनाया है। वहीं एएचटीयू/एसजेपीयू/निस्तारण सेल के प्रभारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह को कोरोना सेल/मिशन शक्ति की भी ज़िम्मेदारी दी है।
ये भी पढ़ें -बाराबंकी : गरीब बच्चे की शरारत बन गई मौत का कारण
