Banda News : छत पर बेखबर सोते रहे परिजन, 50 हजार की नकदी समेत लाखों के जेवरात ले उड़े चोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में चोरों ने एक घर से नकदी, जेवरात समेत लाखों का माल पार कर दिया।

बांदा में चोरों ने एक घर से नकदी, जेवरात समेत लाखों का माल पार कर दिया। जिस समय चोरों ने वारदात को अंजाम दिया परिजन छत पर बेसुध सोये हुए थे।

बांदा, अमृत विचार। दीवार फांद कर घर में घुसे चोर नकदी समेत लाखों रुपये कीमत के जेवर व अन्य सामान लेकर चंपत हो गए। छत पर सो रहे परिजनों की सुबह नींद खुली तो घर में बिखरा सामान देखकर दंग रह गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर खाली बैग, झोला व अन्य कागजात कुएं में पड़े पाए। घटना को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की ।

शहर कोतवाली क्षेत्र के भरखरी गांव निवासी राकेश कुमार पुत्र किशोरी प्रसाद अपने पूरे परिवार के साथ सोमवार की रात छत पर सो रहा था। देर रात चोर दीवार फांदकर मकान के अंदर दाखिल हो गए। कमरे की कुंडी तोड़ कर चोर अंदर घुस गए हो गए और घर में रखे नगदी और लाखों रुपये कीमत के जेवरात व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। गृहस्वामी के अनुसार चोरों ने अलमारी में से 50 हजार रुपये नगदी और लगभग दो लाख कीमत के सोने, चांदी के जेवरात समेट ले गए हैं।

छत पर सोए परिवार के लोग मंगलवार को तड़के उठे और जब नीचे आए तो घर का सामान बिखरा होने पर घटना की जानकारी हुई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान घटनास्थल से लगभग 200 मीटर की दूरी पर खाली झोले, बैग तथा कुछ कागजात कुएं में पड़े पाए।

पीड़ित परिवार का कहना है कि चोरी की घटना का खुलासा जल्द होना चाहिए। जबकि पड़ोसियों ने बताया कि गांव में कभी गश्त नहीं होता। पुलिस कभी-कभार ही गश्त पर आती है। इसके पूर्व भी चोरी की घटनाएं गांव में हो चुकी हैं। लेकिन पुलिस आज तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है।

संबंधित समाचार