प्रयागराज : मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में जुटे भाजपाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी/ प्रयागराज, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे 9 साल बेमिसाल सेवा सुशासन गरीब कल्याण योजना कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को नैनी मंडल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा अपना बूथ सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम में भाजपाई जुटे रहे। इस मौके पर भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री के विचारों को आनलाइन सुना। इस अवसर पर दिलीप केसरवानी मंडल अध्यक्ष, रंजीत सिंह, राजन शुक्ला, हरिकेश तिवारी बबलू, लक्ष्मीकांत तिवारी, घनश्याम जायसवाल, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ दिनेश पटेल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रजत दुबे, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजकुमार भारतीय एवं बूथ के सभी अध्यक्ष उपस्थित रहे।

इसी प्रकार भाजपा सोमेश्वर मंडल में अध्यक्ष नागेश निषाद के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और आगामी होने वाले लोकसभा के चुनाव में किस तरह से कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करना है के बारे में जाना। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, मंडल महामंत्री विमलेश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा संजय श्रीवास्तव, पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेश पांडे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा महानगर प्रयागराज राम लखन विश्वकर्मा, पूर्व सभासद मुकेश भारती, पूर्व सभासद नीलम यादव आदि मौजूद रहे। संचालन पूर्व प्रधान गुरु प्रकाश राव ने किया।

ये भी पढ़ें -MSME उद्यमियों को मिला 20 हजार करोड़ का लोन, CM योगी बोले - लघु उद्योग से साकार होगा ग्राम स्वराज का सपना

संबंधित समाचार