प्रयागराज : ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
प्रयागराज, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के आवाह्न पर प्रयाग व्यापार मंडल ने अपनी सभी सम्बद्ध इकाइयों के साथ मिलकर मंगलवार को ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में ज़िलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उसके बाद ज़िलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि ऑनलाइन ट्रेडिंग के कारण खुदरा व्यापारी प्रभावित हो रहा है। कारोबार चौपट हो रहा है।
व्यापारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से देश में सभी वर्गों को लाभ मिल रहा हैं, परंतु देश में कुछ चुनिंदा बड़े उद्योगपतियों की वजह से लगभग 7 करोड़ छोटे और मध्यम खुदरा व्यापारी ऑनलाइन ट्रेडिंग की वजह से सीधा प्रभावित हो रहे हैं। ये कारोबारी बंदी की कगार पर आ गए हैं। इन व्यापारी के साथ साथ उनके कर्मचारी व परिवार भी सीधे सीधे प्रभावित हो रहे हैं। व्यापारियों ने कहा कि इस समस्या का कोई हल निकाला जाना अत्यंत आवश्यक है। इसीलिए एक ज्ञापन सीधे प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया है।
इस मौके पर प्रयाग व्यापार मंडल के कार्यवाहक अध्यक्ष राना चावला, महामंत्री सोहैल अहमद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण केसरवानी , वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील खरबंदा, ज़िलाध्यक्ष मो. क़ादिर, गुरुचरण अरोरा चन्नी, सरदार जतिंदर मो. अकरम, सरदार प्रीतम सिंह, शिवशंकर सिंह , गुफ़रान अहमद, अखिलेश सिंह, ज्ञान प्रकाश केसरवानी, महमूद अहमद खान, अनिल दूबे अन्नु, शिवम जयसवाल सुधीर मिश्रा ,राजेश गुप्ता, धनंजय सिंह, अतुल केसरवानी, विद्यासागर केसरवानी, शाहिद कमाल खान बबलू, समेत सैकड़ों व्यापारी सम्मिलित हुए।
ये भी पढ़ें -घोटाला : अनुदान योजना में खेल, 24 बेटियों के बने 48 पति
