कल रूस के लिए रवाना होंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। चीन के साथ सीमा पर चल रही तनातनी के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को रूस की तीन दिन की यात्रा पर रवाना होंगे जहां वह शंघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे। रक्षा मंत्री के कार्यालय ने जानकारी दी है कि सिंह बुधवार को तीन दिन की …

नई दिल्ली। चीन के साथ सीमा पर चल रही तनातनी के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को रूस की तीन दिन की यात्रा पर रवाना होंगे जहां वह शंघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे।

रक्षा मंत्री के कार्यालय ने जानकारी दी है कि सिंह बुधवार को तीन दिन की यात्रा पर मास्को रवाना होंगे। इस दौरान वह शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे। चीन के साथ सीमा पर कई महीनों से जारी गतिरोध के बीच सिंह की यह दूसरी रूस यात्रा है। इससे पहले वह रूस के विजय दिवस परेड समारोह में शामिल होने के लिए मास्को गए थे। इस संगठन में भारत, रूस, चीन, कजाकिस्तान, तजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और पाकिस्तान जैसे देश शामिल हैं।

भारत और पाकिस्तान वर्ष 2017 में ही इस संगठन में शामिल हुए थे। उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना ने रूस में करीब 20 देशों की सेनाओं के साथ होने वाले बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास में कोरोना महामारी के चलते हिस्सा लेने से इंकार कर दिया है। चीन और पाकिस्तान की सेना भी इस अभ्यास में शामिल हो रही हैं। सूत्रों का कहना है कि भारतीय सेना ने चीन के साथ चल रही तनातनी के कारण ही इस अभ्यास से दूर रहने का निर्णय लिया है।

संबंधित समाचार