मौसम: उत्तराखंड के 7 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, भूस्खलन के खतरे की जताई आशंका
देहरादून, अमृत विचार। मौसम विभाग द्वारा बुधवार को उत्तराखंड के 7 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऑरेंज अलर्ट के अंतर्गत नैनीताल ,चंपावत, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के नाम शामिल है। इन जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ भारी बारिश की संभावना है।
बाकी जिलों में बिजली चमकने और तेज बौछार की आशंका जताई जा रही है। संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने से कई जगह सड़कें और राजमार्गों ब्लॉक हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें: चंपावत: सिंगरौली टनकपुर एक्सप्रेस 30 जून से 3 जुलाई तक निरस्त
