बरेली: पहले दिन 100 छात्रों ने छोड़ी जेईई मेंस परीक्षा
बरेली, अमृत विचार। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेंस मंगलवार से प्रारंभ हो गई। श्री सिद्धि विनायक परीक्षा केंद्र पर दो पालियों में परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 249 अभ्यर्थियों में 149 ने परीक्षा दी और 100 अनुपस्थित रहे। प्रवेश परीक्षा के सिटी समन्वयक वीके मिश्रा ने बताया कि दोनों पालियों में …
बरेली, अमृत विचार। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेंस मंगलवार से प्रारंभ हो गई। श्री सिद्धि विनायक परीक्षा केंद्र पर दो पालियों में परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 249 अभ्यर्थियों में 149 ने परीक्षा दी और 100 अनुपस्थित रहे। प्रवेश परीक्षा के सिटी समन्वयक वीके मिश्रा ने बताया कि दोनों पालियों में शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न हुई है।
कोरोना संक्रमण के कारण जेईई मेंस की परीक्षा कराने का कड़ा विरोध हो रहा था। परीक्षा के दिन संक्रमण से भय और बचाव को लेकर अति-सक्रियता भी बरती गई। गत वर्षों में छात्रों को प्रवेश के दौरान सघन तलाशी से गुजरना पड़ता था। इस बार उससे थोड़ी राहत मिली। गेट पर शिक्षक छात्रों के प्रवेश पत्र, पहचान पत्र, मास्क, ग्लब्स, सेनेटाइजर चेक हो रहे थे। मैटल डिटेक्टर से भी छात्रों की तलाशी ली गई। जेईई की परीक्षा 6 सितंबर तक चलेगी। छात्रों को मास्क, सेनेटाइजर, ग्लब्स, पानी की बोतल के अलावा प्रवेश पत्र और पहचान पत्र लेकर जाना होगा।
केमिस्ट्री तो किसी को फिजिक्स ने छकाया
आईआईटी मेडिट कोचिंग इंस्टीट्यूट के शिक्षक विशाल बताते हैं कि जेईई मेंस में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के कुल 75 प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें प्रत्येक भाग से 25 प्रश्न आते हैं। पहले दिन परीक्षा में फिजिक्स तो किसी को केमिस्ट्री के सवालों ने उलझाया। छात्र प्रखर ने बताया कि केमिस्ट्री में चार-पांच प्रश्न हल नहीं हुए। अपेक्षानुसार केमिस्ट्री के प्रश्न जटिल थे। वहीं, ऋषभ को फिजिक्स प्रश्न कठिन लगे। वह कहते हैं कि कुल मिलाकर पेपर सही रहा।
छात्र सुबह 7 बजे से पहुंचने लगे केंद्र
मेंस की पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से थी। छात्रों को 7 से 7:30 बजे तक केंद्रों पर पहुंचने को कहा गया था। छात्र निर्धारित समय से पहले ही केंद्र पर पहुंच गए। पहली पाली में 121 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें 68 उपस्थित और 53 अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 से सांय 6 बजे तक हुई। इसमें 181 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में 81 उपस्थित और 47 अनुपस्थित रहे।
