Kannauj News: मेडिकल कॉलेज में भर्ती महिला फंदे से लटकी मिली, 15 साल पहले हुई थी शादी, बीमार होने पर लाया था पति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में फंदे से लटकी मिली मेडिकल कॉलेज में भर्ती महिला।

कन्नौज के मेडिकज कॉलेज में भर्ती महिला फंदे पर लटकी मिली। सूचना पाकर घटनास्थल पर पुलिस जांच करने के लिए पहुंची।

कन्नौज, अमृत विचार। मेडिकल कॉलेज में भर्ती महिला मरीज का शव कालेज के सामने सीओ कार्यालय के पास खडे पेड़ पर लटका मिला। यह देख लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

थाना ठठिया के मवैया गांव निवासी प्रमोद की शादी करीब 15 साल पहले गढ़िया गुरसाहयगंज निवासी बेबी के साथ हुई थी। उसके सात बच्चे हैं। दो दिन पहले बेबी की तबीयत बिगड़ गई । इस पर पति ने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे वार्ड संख्या 196 में भर्ती कर डाक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया। पति मनोज वार्ड में रुककर उसकी देखभाल कर रहा था।

मंगलवार की रात करीब 12 बजे उस की आंख लग गई। इसके बाद करीब दो बजे आंख खुली तो पत्नी बेड पर नहीं थी। यह देख वह परेशान हो गया। पत्नी की खोज मेडिकल कॉलेज के सभी वार्ड में करने लगा। वह कहीं नहीं मिली। इसी बीच लोगों ने जानकारी दी कि सीओ आवास के निकट किसी महिला का शव पेड़ से लटका है। इस पर बदहवास प्रमोद मौके पर पहुंचा। उसने शव की पहचान अपनी पत्नी बेबी के रूप में की। उसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतार कर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी ले आई।

यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसकी मौत की पुष्टि की। मौत का समाचार सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पति ने बताया कि उसकी पत्नी मानसिक परेशान रहती थी। इस कारण ही उसने उसे मेडिकल कॉलेज में दो दिन पूर्व भर्ती कराया था। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

संबंधित समाचार