सहारनपुर में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर चली गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार । सहारनपुर में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर गोली चली है। कार सवार हमलावरों ने चंद्रशेखर आजाद पर फायरिंग की है। गोली चंद्रशेखर आजाद के कमर को छूती हुई निकल गई है।

बताया जा रहा है कि सहारनपुर के देवबंद इलाके में हरियाणा नंबर की कार से आये बदमाशों ने भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर हमला बोला है। दिनदहाड़े गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गए। घटना से पूरे  इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस फायरिंग करने वाले हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

इलाज के लिए भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक गोली के छर्रे चंद्रशेखर आजाद को लगे हैं, भीम आर्मी चीफ खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं।

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर उस समय हमला हुआ है, जब वह घर लौट रहे थे, वह दिल्ली से अपने घर की तरफ लौट रहे थे। जब उन पर हमलावरों ने फायरिंग की तब उनका काफीला भी उनके साथ था। हरियाणा नंबर की कार से आये हमलावरों ने भीम आर्मी चीफ की फॉर्चूनर कार पर करीब चार राउण्ड फायरिंग कर दी।

इस फायरिंग से चंद्रशेखर की कमर में जख्म हो गया है। वहीं कार पर भी गोलियों के निशान है,साथ ही कार के दरवाजे पर लगे शीशे चकनाचूर हो गये हैं। पुलिस ने इलाके में चौकसी बढ़ाने के साथ ही तलाशी भी शुरू कर दी है। जिससे बदमाश जल्द से जल्द पुलिस की पकड़ में आ सकें।

संबंधित समाचार