आज का राशिफल। 29 जून, 2023
मेष
आज आप काफी तेजी से काम समाप्त करेंगे। अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रखें। पूरी एकाग्रता से साथ सभी काम करेंगे। मेहनत का लाभ मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। येन-केन प्रकारेण अपना काम बना ही लेंगे।
वृष
आज पिछले काफी समय से जिस कार्य में फंसे थे वो पूर्ण हो सकता है। कारोबार में बड़ी पार्टनरशिप कर सकते हैं। एकांत में आपको समय अवश्य बिताना चाहिए। अधिकारियों से झूठ न बोलें। परिजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।
मिथुन
आज ऑफिस का माहौल बहुत ही शांत और सहयोगात्मक रहेगा। किसी दूसरे व्यक्ति की सलाह को ज्यादा महत्व न दें, लेकिन लोग आपकी सलाह से लाभान्वित होंगे। व्यवसाय में आपको मैनेजमेन्ट दुरुस्त करना होगा।
कर्क
आज कार्यक्षेत्र में लोग आपको धोखा दे सकते हैं। काम को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। मन में उलझनों का अंबार रहेगा। तकनीक शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को पढ़ाई में परेशानी होगी। वैवाहिक संबंधों में अनबन हो सकती है।
सिंह
आज संपत्ति में निवेश करने की संभावना है। राजनीति से जुड़े लोगों को बहुत शुभ समाचार मिलेंगे। परिवार में एकता का माहौल रहेगा। आप नए कार्यों में काफी रुचि ले सकते हैं। सरकारी अधिकारियों को प्रमोशन मिल सकता है।
कन्या
आज सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को थोड़ी परेशानी होगी। उपलब्धियों पर ज्यादा अहंकार न करें। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। महिलाओं को शॉपिंग करते समय सावधानी रखनी चाहिए। गैस और कब्जियत की शिकायत हो सकती है।
तुला
आज व्यवहार में नरमी और सौम्यता का भाव रखें। अनुभवी लोगों से आपको मार्गदर्शन मिलेगा। व्यापार की परेशानियों का निवारण होगा। प्रियजनों के साथ मौज-मस्ती भरा समय बिताएंगे। आपके काम की सर्वत्र प्रशंसा होगी।
वृश्चिक
आज छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज न करें। अपनी गलतियों पर पर्दा न डालें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में थोड़ी परेशानी होगी। किसी से आपको झूठ नहीं बोलना चाहिए। पैरों में सूजन और दर्द की शिकायत हो सकती है।
धनु
आज घर का वातावरण बहुत ही शांत रहेगा। दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल नहीं देना चाहिए। व्यापार में बड़े अनुबंध और ऑर्डर मिलने की प्रबल संभावना है। समय पर सारे कार्य पूर्ण हो जाएंगे। छात्र अपनी पढ़ाई पर काफी ध्यान देंगे।
मकर
आज शुभ कार्यों में काफी धन खर्च कर सकते हैं। कला की तरफ आप आकर्षित रहेंगे। रुके हुए कार्य दोबारा शुरू होंगे। कारोबार में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। स्वभाव में चंचलता का भाव रहेगा। भौतिक सुख-सुविधा में वृद्धि होगी।
कुंभ
आज दिन की शुरुआत में आपको थोड़ी परेशानी होगी। जॉब में अचानक ट्रांसफर होने की संभावना बन रही है। छात्रों को शिक्षा में थोड़ी अड़चन आएगी। ऑफिस के माहौल में थोड़ी कड़वाहट हो सकती है। रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा।
मीन
आज किसी पारिवारिक सदस्य से झगड़ा हो सकता है। अनैतिक कार्यों से धन कमाने की कोशिश न करें। बातचीत के दौरान सही शब्दों का चयन करें। धार्मिक यात्रा की योजना बनाएंगे। सहकर्मियों के साथ व्यवहार खराब हो सकते हैं।
