ईद उल अजहा : कड़ी सुरक्षा के बीच अकीदत के साथ अदा की गई नमाज
बाराबंकी, अमृत विचार। अब से कुछ देर पहले ही जिले की सभी ईदगाहों और प्रमुख मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान देश की तरक्की, अमन और सभी के कल्याण की दुआ मांगी गई। नमाज को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी गश्त करते रहे।
शहर के ईदगाह पीरबटावन में लगभग 100000 लोगों ने शांतिपूर्ण माहौल में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। नमाज के बाद लोग एक दूसरे से गले मिले और उन्हें ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी। ईदगाह में नमाज के दौरान जिला अधिकारी अविनाश कुमार और पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
.jpg)
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी नमाजियों को ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी। नमाज के बाद लोगों ने अपने अपने घरों में जानवरों की कुर्बानी दी। प्रशासन इस दौरान इस बात को लेकर सतर्क रहा कि कहीं भी खुले में कुर्बानी न दी जाए।
ये भी पढ़ें -ईद उल अजहा : मायावती ने दी Tweet कर दी बधाई, लिखी ये खास बात
