बाराबंकी : दुकान में लगी आग, लाखों के रेडीमेड गारमेंट खाक
दरियाबाद/ बाराबंकी, अमृत विचार। गुरुवार की अल सुबह दरियाबाद भिटरिया मार्ग पर रेलवे स्टेशन स्थित एक रेडीमेड कपड़े की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। आग से दुकान के अंदर रखे कपड़े जलकर राख हो गये।
दरियाबाद रेलवे स्टेशन पर गंगा राम पुरवा निवासी राम केवल पुत्र माया राम की रेडीमेड कपड़े की दुकान है। दुकान गुरुवार की सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गयी। आग लगने की सूचना सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगो ने दुकानदार व फायर विभाग राम सनेही घाट को दी। स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गये। मौके पर पहुँची फायर टीम व लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग से दुकान में रखे लगभग चार लाख के कपड़े जलकर राख हो गये।
ये भी पढ़ें -ईद उल अजहा : कड़ी सुरक्षा के बीच अकीदत के साथ अदा की गई नमाज
