Uttarakhand Weather: रविवार तक बिगड़ा रहेगा मौसम, प्रदेश के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। मौसम विभाग ने 2 जुलाई तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। प्रदेश कि राजधानी के साथ ही कई जिलों के लिए अगले तीन दिन तक मौसम खराब रहने कि आशंका जताई जा रही है।   

पिछले एक हफ्ते से लगतार प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 जुलाई तक बारिश रहेगी। बृहस्पतिवार को देहरादून सहित नैनीताल, चंपावत, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में भारी से भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है।

बारिश के साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह बताया कि अगले तीन दिन भी देहरादून सहित गढ़वाल और कुमाऊं के जनपदों में भारी बारिश हो सकती है। बिजली कड़कने के साथ तेज आंधी-तूफान की आशंका है।

यह भी पढ़ें: चमोली: नंदानगर विकास खंड में पिकअप वाहन गिरा 100 मीटर गहरी खाई में, चालक की मौत

 

संबंधित समाचार