गदरपुरः शिलान्यास पट तोड़ने से भड़के कम्बोज समाज के लोग, की कार्रवाई की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गदरपुर, अमृत विचार। शरारती तत्वों द्वारा शिलान्यास पट तोड़े जाने पर कम्बोज समाज के लोगों में आक्रोष पैदा हो गया। करीब आधा दर्जन से अधिक लोग थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष से मिलकर शिलान्यास पट तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

यहां बता दें कि दो दिन पूर्व सकैनिया रोड श्री राम मंदिर के पास विधायक अरिवन्द पांडेय एवं पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस द्वारा शहीद स्मारक पार्क बनाने के लिए शिलान्यास किया गया था।

यह भी पढ़ें- बाजपुरः वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

गुरुवार को कुछ शरारती तत्वों द्वारा उसे तोड़ दिया गया। इसकी सूचना जब कम्बोज समाज को मिली तो काफी संख्या में काम्बोज समाज के लोग पहुंच गये और इस घटना पर रोष जताया। इसके बाद करीब आधा दर्जन लोग थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष राजेश पांडेय से मिले और इस घटना की जानकारी देते हुए कार्यवाही की मांग की। 

थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई अमल में लायी जायेगी। इस मौके पर नितिन कुमार, अमन कम्बोज, ऋषभ कम्बोज, सुरजीत सिंह, बल्देव सिंह, संदीप, डिंपल, रामचंद्र, किशन आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें- काशीपुरः चंद्रशेखर आजाद मामला- आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की मांग

संबंधित समाचार