Bareilly: जिले से 25 डॉक्टरों का होगा तबादला, धड़कनें बढ़ीं
जिले में पांच साल की अवधि पूरी करने वाले डॉक्टर होंगे स्थानांतरित
DEMO IMAGE
बरेली, अमृत विचार। शासन ने एक ही जिले में लंबे समय से तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण के आदेश दिए हैं। शासन के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग में पांच वर्षों से अधिक समय से सेवाएं देने वाले डॉक्टरों की सूची तैयार कर शासन को भेज दी गई है। जिससे डॉक्टरों की धड़कनें बढ़ने लगी हैं।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार जिले में 25 ऐसे मेडिकल ऑफिसर हैं जोकि जिले में पांच वर्षों की समय अवधि पूरी कर चुके हैं। अधिकांश डॉक्टर सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात हैं। शासन की मंशा के अनुसार जल्द ही इन डॉक्टरों को दूसरे जनपद स्थानांतरित किया जा सकता है।
डॉ. राजीव मुरादाबाद तो डॉ. हरपाल सिंह बने सीतापुर के सीएमओ
बुधवार देर शाम राजी हुई सूची में सीएमओ कार्यालय में तैनात एसीएमओ प्रशासन और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह को सीतापुर का सीएमओ बनाया गया है। उनके साथ ही जिला अस्पताल में तैनात वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. राजीव मुरादाबाद के सीएमओ बने हैं। दोनों ही अधिकारी जल्द दूसरे जिले में नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
यह भी पढ़ें- Bareilly: रेलवे लाइन पर मिला आइटीबीपी के जवान का शव
