आज का राशिफल। 30 जून, 2023

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज कोई बड़ा प्रोजेक्ट पूर्ण हो सकता है। अड़ियल रवैये के कारण आपके साथी नाराज हो सकते हैं। परिवार के लोगों के बीच आपका वर्चस्व बढ़ेगा। किसी नए कार्य में आपको निवेश नहीं करना चाहिए। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से हट सकता है।

वृष

आज रचनात्मक और सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे। कुछ आकस्मिक कार्यों को करना पड़ेगा। ऑफिस में आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा। अपनी दिनचर्या में बदलाव न करें। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

मिथुन

आज फालतू कार्यों में आपका समय बर्बाद हो सकता है। करियर को लेकर बड़ा बदलाव न करें। अपनी समस्याओं को लोगों से व्यक्त न करें। शरीर स्वस्थ रखने के लिए नियमित व्यायाम करें। किसी परिजन को लेकर मन परेशान रहेगा।

कर्क

आज आप नई तकनीक सीखने को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। धार्मिक यात्रा का आयोजन बना सकते हैं। अपनी आदतों पर सुधार करें। लंबे समय से रुके हुए काम बन सकते हैं। अपनी जीवनशैली में बदलाव लाने का प्रयास करेंगे।

सिंह

आज कारोबार में बड़ी साझेदारी हो सकती है। दूसरों के कार्यों में बिल्कुल भी हस्तक्षेप न करें। आपको जरा सतर्क रहने की जरूरत है। मानसिक और आर्थिक स्थिति थोड़ी प्रतिकूल हो सकती है। कठोर निर्णय लेने पड़ सकते हैं।

कन्या

आज अपनी गलतियों से सीखने का प्रयास करें और वो काम बिल्कुल न करें जो आपको बार-बार नुकसान देते हों। मूल्यवान वस्तुओं की प्राप्ति हो सकती है। आपके प्रेम प्रसंग का जो लोग विरोध कर रहे थे वे आपका समर्थन कर सकते हैं।

तुला

आज आज आपको भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी। सन्तान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सेहत परेशानी का कारण बनेगी। अकस्मात महत्वपूर्ण कार्य निरस्त करने पड़ेंगे। अपच को लेकर समस्या हो सकती है।

वृश्चिक

आज अपने काम का विस्तार करने का विचार बनाएंगे। बेरोजगारों को नया रोजगार मिल सकता है। दोपहर के बाद कार्यक्षेत्र की उलझनें समाप्त होंगी। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे।

धनु

आज सहकर्मियों के साथ आपने संबंध मधुर रहेंगे। मन में नई चीजों को जानने की लालसा बढ़ेगी। व्यवसाय को लेकर आपको यात्रा करनी पड़ेगी। कानूनी विवादों में आपको सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी से आपको सम्मान प्राप्त होगा।

मकर

आज दैनिक जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। किसी गंभीर मुद्दे में आप परिवार वालों के साथ चर्चा करेंगे। लोगों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिए। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

कुंभ

आज मन कुछ अशांत हो सकता है। कारोबार को लेकर ज्यादा सोच-विचार न करें। पारिवारिक कलह सामने आ सकती है। जीवनसाथी आपके मनोभावों को समझ पायेगा। मोटापे से पीड़ित लोगों को परेशानी होगी।

मीन

आज आपके सितारे आपके लिए काफी अनुकूल रहने वाले हैं। परोपकार के कार्यों में भाग लेना उचित होगा। लवमेट्स काफी समय साथ में बिता सकते हैं। परिवार में सौहार्द बढ़ेगा। दांपत्य जीवन को बेहतर बनाए रखने का उपाय करें।