बरेली: गांव में जो काम कराया नहीं उसका भी कर दिया भुगतान, जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। बहेड़ी के गांव गुड़वारा के राजेंद्र प्रसाद ने पूर्व प्रधान पर गांव में बिना कार्य किए भुगतान करने का आरोप लगाया है। राजेंद्र ने पिछले दिनों शपथ पत्र देकर डीएम शिवाकांत द्विवेदी से शिकायत की थी। जिसमें एक बने हुए सीसी रोड का भुगतान फिर से निकालने, श्मसान घाट, सोलर लाइट, स्ट्रीट लाइट समेत कई तरह के कामों में अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाया था।

मामले की जांच के लिए डीएम ने सीडीओ को शिकायती पत्र भेजकर जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद सीडीओ जग प्रवेश ने पूर्व पर लगे आरोपों की जांच कराने की बात कही है। शिकायत में कहा गया है कि साल 2016 से 2020 तक गांव में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है।

यह भी पढ़ें- बरेली: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमला के विरोध में प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी

संबंधित समाचार