बरेली: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमला के विरोध में प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी
बरेली, अमृत विचार। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर सहारनपुर में हुए हमले के विरोध में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम नहने राम को ज्ञापन सौंपा और राष्ट्रीय अध्यक्ष की सुरक्षा की मांग उठाई।
गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने दामोदर पार्क में बैठक कर घटना की निंदा की। इसके बाद जिलाध्यक्ष डॉ. दुर्वेश अली अंसारी की अगुवाई में कार्यकर्ता पैदल नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचे। यहां राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम को दिया। मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को जान का खतरा है। उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा दी जाए। वारदात को अंजाम देने वाले हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।
यह भी पढ़ें- Bareilly: जिले से 25 डॉक्टरों का होगा तबादला, धड़कनें बढ़ीं
