टिहरी: पैर फिसलने से हरियाणा के कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक गंगा में बहे...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टिहरी, अमत विचार।  हरियाणा के कृषि विभाग में सेवारत और चंडीगढ़ निवासी संयुक्त निदेशक जगराज डांडी (54) अपनी पत्नी नीता व बेटी के साथ बीते बुधवार को ऋषिकेश घूमने आए थे। जगराज परिवार के साथ देवप्रयाग पहुंचे।

यहां अलकनंदा व भागीरथी के संगम तट पर स्नान करते हुए एक पत्थर पर डांगी ने जैसे ही पैर रखा तो उनका पैर फिसल या और वह गंगा के तेज बहाव में बह गए। रेस्क्यू टीमें उनकी तलाश जुटी हैं, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया।  

 पति को आंखों के सामने बहता देख नीता का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी घटना के बाद से ही सहमी हुई है । संगम पर स्नान करने वाले लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, इसके बाद थाना देवप्रयाग पुलिस, जल पुलिस श्रीनगर, एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू कीं, लेकिन देरशाम तक जगराज का कोई पता नहीं चल पाया, दे हरादून से एनडीआरएफ की एक 22 सदस्यीय टीम रवाना हुई जिसने आज से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया हैं।

संबंधित समाचार