बरेली: राप्ती गंगा एक्सप्रेस से गिर रही बुजुर्ग यात्री की आरपीएफ सिपाही ने बचाई जान, घटना CCTV में कैद 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जंक्शन पर तैनात आरपीएफ महिला सिपाही ने बुजुर्ग महिला यात्री की जान बचाई। पूरा घटना जंक्शन पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमे दिख रहा है की महिला सिपाही यात्री को बचाने के लिए दौड़ी और ट्रेन के नीचे आने से उसको बचाया।

घटना जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक की है। 15006 राप्ती गंगा एक्सप्रेस से गोरखपुर जाने के लिए 60 वर्षीय कांति देवी जंक्शन पहुंची थी। रात करीब 10 बजे तीन जंक्शन पहुंची तो बुजुर्ग महिला ने चढ़ने का प्रयास किया लेकिन उनका पैर फिसल गया। महिला ट्रेन से प्लेटफार्म के नीचे जाती उससे पहले ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल आशा यादव तेजी के साथ महिला की तरफ दौड़ी और उनका हाथ खींच लिया। तब जाकर बुजुर्ग महिला की जान बच पाई। महिला ने आरपीएफ कांस्टेबल का शुक्रिया अदा किया। यह नजारा देख मौके पर यात्रियों का जमावड़ा लग गया। हर कोई महिला सिपाही की तारीफ करने लगा।

ये भी पढे़ं- बरेली: चाचा-चाची ने दादी के साथ मिलकर की भतीजी की हत्या, पहले दिया जहर... घोंटा गला, फिर फांसी पर लटकाया

 

संबंधित समाचार