बरेली: चाचा-चाची ने दादी के साथ मिलकर की भतीजी की हत्या, पहले दिया जहर... घोंटा गला, फिर फांसी पर लटकाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक 17 साल की लड़की को उसके सगे चाचा-चाची ने उसकी दादी के साथ मिलकर जहर देकर और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वहीं हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसको फांसी पर लटका दिया। पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने फोन पर इसकी जानकारी दी। घटना की सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

थाना भुता के गांव बेबल बसंतपुर निवासी छविनाथ ने बताया गुरुवार को वह अपनी पत्नी के साथ बहन के घर गया था। उनका आरोप है कि इस दौरान उसके भाई ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर उसकी 17 वर्षीय बेटी डॉली को पहले जहर दिया। उसके बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। वहीं हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए उसको फांसी पर लटका दिया। इस दौरन उसको पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने जानकारी दी। घर आकर उसने देखा तो उसकी बेटी फंदे पर लटकी थी। उसके दो और बच्चे भी घर पर थे। बताया जा रहा है कि उसकी चाची बंगाल से आई थी और आए दिन झगड़ा होता रहता था।  

ये भी पढ़ें- बरेली: गला घोंटकर महिला की हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव

 

 

संबंधित समाचार