बरेली: गला घोंटकर महिला की हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 2 दिन से लापता एक महिला का शव ग्राम प्रधान के गन्ने के खेत में पड़ा मिला है। बताया जा रहा है किसी ने गला घोंटकर महिला की हत्या की है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना क्षेत्र के गांव अनंतपुर निवासी नत्थू लाल की 50 वर्षीय पत्नी प्रेमवती 2 दिन से लापता थी। आज ग्राम प्रधान के गन्ने के खेत में उनका शव पड़ा मिला। किसी ने उनकी गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

ये भी पढे़ं- बरेली: तीन माह से नहीं मिली प्रोत्साहन राशि, कैसे होगा गोवंशीय पशुओं का पालन

 

 

संबंधित समाचार