लखनऊ: व्यापारी संगठन का डाटा चोरी, रिपोर्ट दर्ज
अखिल भारतीय उद्योग संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मड़ियावं थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
लखनऊ/अमृत विचार। मड़ियांव थाने में अखिल भारतीय उद्योग संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवराज सिंह ने साइबर अपराधियों के खिलाफ लिखित शिकायत देते हुए आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। संगठन के अध्यक्ष ने बताया कि हैकर ने साजिश के तहत संगठन ई-मेल आई का डाटा चोरी कर डार्क बेव पर अपलोड कर दिया है। हालांकि पुलिस ने साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
नई दिल्ली बदरपुर निवासी शिवराज सिंह अखिल भारतीय उद्योग संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि किसी हैकर ने उनके मोबाइल की इंटरनेट सेवा को बाधित कर दिया है। इसके साथ ही संगठन पोर्टल और ई-मेल का डाटा चोरी कर डार्क वेब पर अपलोड कर दिया है। उन्होंने बताया कि गहरी साजिश के तहत डाटा चुराकर उसका गलत प्रयोग करवाने हेतु डार्क वेब पर डाल दिया गया है।
संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें इस बात की जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित ने मड़ियांव थाने में लिखित शिकायत देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। साइबर क्राइम सेल की मदद से मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: जमीन बंटवारे के विवाद में पूर्व एमएलसी व उनकी दो बेटियों पर हमला, अस्पताल में रहा सपाइयों का जमावड़ा
